फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जाम से बचें... आज 11 से तीन बजे तक माल रोड व जीटी रोड की ओर न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी गुरुवार को पहली बार शहर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा के उत्साही कार्यकर्ता अपने नए अध्यक्ष के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। उनके शहर आगमन पर माल रोड और जीटी रोड पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत की तैयारी की गई है। ऐसे में यातायात पुलिस ने आम जनमानस की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें जाम से बचने के लिए लोगों से माल रोड और जीटी रोड के उक्त हिस्से में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे जाजमऊ गंगा पुल की ओर से शहर में दाखिल होंगे। उन्हें जेके चौराहा, हरजिंदरनगर चौराहा, लालबंगला, नरौना चौराहा, बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, लालइमली चौराहा, गोल चौराहा, रावतपुर, गीतानगर क्राॅसिंग होते हुए सीएसजेएम विश्वविद्यालय पहुंचना है। वहां वह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधि करेंगे। यात्रा के दौरान राज्यमंत्री इस मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रुककर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करेंगे। ऐसे में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ होगी। इस दौरान जाम के हालात बन सकते हैं।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आवागमन से बचें। आवश्यकता पड़ने पर ही जाएं तो अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। साथ ही सड़क पर वाहन खड़े न करें और केवल पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी वाहन चालकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से अपील है कि एंबुलेंस, फायर टेंडर जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें