पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मामले को देखकर कानपुर की अवंतिका तिवारी ने जज बनने का फैसला ले लिया। अवंतिका ने क्लैट 2019 में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की है।
विष्णुपुरी निवासी अवंतिका तिवारी के पिता मनोज इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। खुद का बिजनेस शुरू किया है। मां डॉ. मंजू तिवारी डीएवी कॉलेज में इंग्लिश की प्रोफेसर हैं। अवंतिका बताती हैं कि 12वीं में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कुलभूषण जाधव के मामले की अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई देखी।