फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटेल चौक के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, जलभराव के बीच ऑटो फंसा

Sat, 26 Sep 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग में पटेल चौक के पास सड़क पर गहरे गड्ढों की मरम्मत बारिश के चलते नहीं हो सकी है। इसकी वजह से शुक्रवार को बारिश में जलभराव के बीच वाहन सवारों को यहां से आवाजाही में खासी परेशानी हुई। जबकि एक ऑटो गहरे गड्ढे में फंस गया। धक्का मार कर ऑटो को गड्ढे से किसी तरह से निकाला गया।
विज्ञापन

सिकंदरा से शाहजहांपुर तक मुगल मार्ग पर करीब 15 किलोमीटर के दायरे में सड़क पर काफी गड्ढे हो गए थे। बारिश होने पर इन गड्ढों में जलभराव होने से वाहन सवारों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई वाहन पलट चुके थे। बदहाल सड़क का मुद्दा संवाद न्यूज एजेंसी ने 11 सितंबर को उठाया। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। राजपुर, जल्लापुर इटखुदा के अलावा सिकंदरा में सूर्या तिराहे के पास गड्ढों में गिट्टी भरकर डामर की परत बिछा दी गई।
इधर, बारिश के चलते सिकंदरा में पटेल चौक के नजदीक सड़क के गड्ढे भरे नहीं जा सके हैं। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से पटेल चौक के नजदीक मुगल मार्ग की सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। इसी से होकर वाहन सवार व राहगीरों को निकलना पड़ा तो परेशानी हुई। राजपुर से सिकंदरा की ओर जा रहा ऑटो गहरे गड्ढे में फंस गया। आसपास के लोगों ने धक्का देकर किसी तरह से फंसे ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

................
बयान...
शाहजहांपुर से सिकंदरा तक सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य प्रगति पर है। गड्ढे भरने के बाद डामरीकरण कराया जा रहा है। बारिश थमने पर पटेल चौक के पास सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा।- प्रवीण कुमार, अवर अभियंता लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें