बाह। जैतपुर के गोपालपुरा गांव के शीतगृह के पास शनिवार की रात लोडर की कट लगने से ऑटो पलट गया। जिससे एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। इटावा के जगसौरा का परिवार शमसाबाद के भवन गांव से ऑटो से घर लौट रहा था। जैतपुर के गोपालपुरा गांव के शीतगृह के पास लोडर की कट लगने से अनियंत्रित हुआ ऑटो सड़क पर पलट गया। ऑटो सवार जगसौरा के फैजल की पत्नी रानी, बेटा फैज, बेटियों इकरा, खुशबू तथा भवन की मुस्कान दब कर घायल हो गए। चीखपुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से मुस्कान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। (संवाद)