कानपुर। दादानगर इलाके में सोमवार देर रात पिकअप से टकराकर ऑटो पलट गया। इसमें ऑटो चालक रामवचन तिवारी, दबौली वेस्ट निवासी रजत कुमार और उन्नाव सफीपुर के आशीष गौड़ घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को निकालकर हैलट भेजा वहां इलाज के दौरान चालक रामवचन की मौत हो गई। वहीं, चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। रामवचन मूलरूप से जौनपुर के थाना सरपतह के लौना समौधपुर गांव निवासी था। वह दादानगर निवासी सुमित्रा यादव ऑटो चलाता था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)