फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरेराह ऑटो चालक और सवारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

कानपुर। दक्षिण जोन में सड़क पर मारपीट और दबंगई की घटनाएं आम हो गई हैं। गोविंदनगर, किदवईनगर, नौबस्ता के बाद बर्रा इलाके का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। अर्रा निवासी नन्हू गुप्ता ऑटो चालक हैं। नन्हू के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे वह ऑटो में सवारियां बैठा रहे थे तभी इलाके में रहने वाले पांच-छह लोग आए और उन्हें पीटने लगे। सवारियों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा गया। अन्य ऑटो चालकों और राहगीर मदद को आगे आए तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। बर्रा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें