कानपुर। चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार कोयलानगर बालाजी चौराहा निवासी मिलन गौतम ने पुलिस को बताया कि बीती 24 मई की शाम वह अनन्या लाइब्रेरी के पास पहुंचे। तभी घात लगाए शिवा, दिव्यांशु राजपूत समेत 15 लोगों ने रंजिश में गाली-गलौज की। विरोध करने पर लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। थाने में सुनवाई न होने पर सीपी से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)