फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंगल भवन में आज से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंगल भवन में 18 जनवरी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। सबसे पहले यहां 11 युवतियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडेय बंटी और अध्यक्ष का कार्यक्रम करा रहे हैं। उपाध्यक्ष आकर्ष वाजपेयी ने बृजेंद्र स्वरूप मैदान स्थित मंगल भवन में सामूहिक विवाह के लिए बुकिंग कराई और शुल्क जमा किया।
विज्ञापन



अंत्योदय राशन कार्ड धारकों और दिव्यांगजनों के लिए मांगलिक कार्यों हेतु भवन की बुकिंग 11,000 रुपये में की जा सकेगी, जिसमें 9322 रुपये किराया और 1678 रुपये जीएसटी शामिल है। नगर निगम व जलकल विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए यह शुल्क 31,000 रुपये है। ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र धारकों (पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से अधिक न हो) के लिए बुकिंग 51,000 रुपये में होगी। पंजीकृत एनजीओ और संस्थाओं द्वारा वंचित समाज एवं ईडब्ल्यूएस से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह का शुल्क 11,000 रुपये, 21 जोड़ों के लिए 21,000 रुपये और 51 जोड़ों के लिए 51,000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें