फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बाजार से घर जा रहे युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Nov 2024 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दीपावली के दिन जानलेवा हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शराब पी रहे युवकों ने घर जा रहे एक युवक को बेवजह गालियां देने शुरू की। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, साथ ही परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कस्बा अटसु के मोहल्ला श्याम नगर निवासी मोहित तिवारी (22) गुरुवार को दीपावली के दिन देर शाम बाजार से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में स्थित शौचालय के पास पहुंचा ही था कि तभी वहां शराब पी रहे सचिन दोहरे, प्रेम दोहरे व सीटू पोरवाल ने गालियां देनी शुरू कर दी। इस पर मोहित ने जब इसका विरोध किया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए। तभी तीनों ने जान से मारने की नियत से मोहित पर चाकू से कई बार कर दिए। जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया।

सूचना पर पहुंचे परिजन मोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मोहित को मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। इसके बाद चिचौली से युवक को सैफई रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता अनिल की तहरीर पर नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि अन्य दो की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें