फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, टक्कर मारकर भाग गया वाहन चालक

Mon, 23 Feb 2026 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रद्युम्न की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र गांव पुरवा तरा के पास सोमवार रात बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के जनवारा निवासी प्रद्युम्न सिंह (28) और निखिल (24) बाइक से पुरवा सुजान गांव गए थे। वहां से लकवा की दवा लेकर दोनों अपने घर लौट रहे थे। रात लगभग नौ बजे जैसे ही उनकी बाइक सहार क्षेत्र के पुरवा तरा गांव के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


राहगीरों व पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टर ने प्रद्युम्न सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल निखिल को रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें