फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: युवक ने यमुना पुल से लगाई छलांग, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

Thu, 23 Jul 2026 10:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद जालौन के कुठौंद निवासी युवक ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और देवकली चौकी प्रभारी ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन
यमुना में छलांग लगाने वाले युवक को पुलिस ने बचाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने उसे सकुशल बचा लिया। जालौन जिले के कुठौद थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक कुमार(30) पुत्र कृष्ण कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विज्ञापन

इसी कलह से क्षुब्ध होकर उसने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और देवकली चौकी प्रभारी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन





पत्नी से विवाद की बात आई है सामने

पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। पूछताछ के बाद युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। युवक को समझाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें