फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, घर लौटने पर कमरे में पिता ने लटकता देखा शव

Wed, 07 Jun 2023 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सुरजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में एक युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अजीतमल कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी होमसिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा सुरजीत सिंह (30) पीओपी व पुट्टी करने का काम करता था। मंगलवार की शाम को वह पत्नी बिट्टन देवी के साथ औरैया कोतवाली क्षेत्र के मुढ़ी गया था।

विज्ञापन


बड़ा बेटा रघुराज अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। घर पर सुरजीत अकेला था। बुधवार सुबह जब वह घर लौटा तो उसे कमरे के रस्सी से बेटे का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर सीओ भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान पहुंचे, परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन सुरजीत की आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें