मृतक की फाइल फोटो और अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे छोटा बेटा होने के कारण वह सबका लाडला था और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।
गांव कसोलर निवासी अंकित बाबू (25) मंगलवार सुबह आठ बजे खेत पर गया था। तभी वह अचानक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जोर का झटका लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे लेकर औरैया के 50 सैया अस्पताल औरैया पहुंचे।