फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Suicide: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; पकौड़िया के पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: खेरा गांव में राजस्थान से लौटे युवक  ने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी दो साल से मायके में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर ग्राम पंचायत के मजरा खेरा गांव में रविवार सुबह हड़कंप मच गया। जब  एक युवक का शव घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करने वाला यह युवक शनिवार सुबह ही अपने घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मजरा खेरा गांव निवासी जितेंद्र (30) पुत्र शिवनाथ सिंह ने शनिवार देर रात घर के बाहर लगे पकड़िया के पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों व ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को लटका देखा, तो तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और उपनिरीक्षक रामबहादुर ने शव को पेड़ से उतवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए मृतक की पत्नी किरण देवी दो साल से अपने मायके गांव पीपरीपुर थाना अजीतमल मे रह रही थी। मृतक नवलगढ़ राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार सुबह मृतक राजस्थान से गांव आया था। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। घर पर माता किरण देवी व बड़ा भाई उपेंद्र सिंह व पत्नी कपूरी देवी थी। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें