फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: खेत में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, छह साल की बेटी ने घर आकर दी जानकारी

Thu, 15 Dec 2022 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
शशि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले के अयाना में घर से बेटी के साथ शौच क्रिया के लिए अयाना के सडरापुर गांव स्थित खेत में गई महिला बेहोश हो गई। बेटी ने घर आकर जानकारी दी। परिजन महिला को सीएचसी अयाना ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना संदिग्ध मानकर सीएचसी अधीक्षक ने सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सडरापुर निवासी ट्रक संचालक चंदन बाबू निषाद ने बताया कि मई 2014 में जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा निवासी उजागर सिंह की बेटी शशि (28) से शादी हुई थी। बुधवार रात पत्नी, छह वर्षीय बड़ी बेटी गौरी के साथ खेत पर शौच के लिए ले गई थी। इसी दौरान शशि अचानक खेत में बेहोश हो गई। बेटी गौरी ने उठाने का काफी प्रयास किया, जब वह नहीं उठी तो घर आकर मां के बेहोश होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी अयाना ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामला संदिग्ध होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों से दूर हुआ मां का आंचल 
शशि की अचानक मौत होने से परिवार में मातम है। परिजन इस सदमे में हैं कि वे घर से एक दम सही गई थी, अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह बेहोश हुई और उसकी मृत्यु हो गई। शशि के तीन बच्चे गौरी(6), मंदी (4), अनिरुद्ध (2) हैं। गुरुवार सुबह मां के न दिखने पर बच्चे पिता से मां के बारे में बार-बार पूछते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें