फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत: कमरे में पड़ा मिला शव, मायके पक्ष के पहुंचते ही ससुराली फरार, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2022 03:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुर्वा डोरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। इसके बाद मृतका के ससुरालवाले मायके पक्ष को सूचना देकर फरार हो गए। पीड़ित भाई की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
रिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा डोरी स्थित एक मकान में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ससुर की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो ससुराल वाले फरार थे। मृतका के भाई ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर विवाहिता के पति समेत आठ ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा डोरी निवासी नीरज सिंह की पत्नी रिया (25) उर्फ विभू का शव मंगलवार रात नौ बजे के करीब घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला।
ससुर बलराम सिंह ने रिया के भाई को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे तो रिया का शव कमरे में पड़ा मिला, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। यह देख रिया के भाई संदीप सिंह ने पुलिस बुलाई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी संदीप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बहन रिया की शादी जनवरी 2022 में पुर्वा डोरी निवासी नीरज सिंह परिहार के साथ की थी।

शादी के बाद जब बहन मायके आती थी तो उसने कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। बहन ने बताया था कि पति नीरज, ससुर बलराम, सास सरोज, जेठ पंकज, देवर ढुलढुल व उसकी पत्नी, ननद अनोखी व उसका पति आए दिन दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते हैं।

मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब बहन ने फोन किया था। बहन ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। रात आठ बजे के करीब बलराम ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। जब वह परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा तो मकान का गेट बंद था।
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें