फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: नहर में नहाने गया ग्रामीण डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 15 Mar 2026 06:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
नहर में मजदूर की तलाश करते गोताखोर व मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेला थाना बेला क्षेत्र के गांव याकूबपुर के पास रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहर में नहाने के दौरान कानपुर देहात का एक ग्रामीण गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


कानपुर देहात स्थित थाना रसूलाबाद के महेंद्र नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मजदूर विदान बंगाली (45) अपने दो साथियों शेखर और विवेक के साथ रविवार को बाइक से याकूबपुर नहर आया था। बताया जा रहा है कि तीनों नशे में थे। डमरपुर झाल के पास जब तीनों दोस्त नहर में नहाने के लिए उतरे तो पानी का बहाव तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होने लगे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक तो किसी तरह संघर्ष कर बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली का संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। साथियों को डूबता देख दोनों युवकों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को नहर में उतारा गया। पुलिस ने जाल डालकर और घंटों मशक्कत की, पर उसके बाद भी उसका पता नहीं चला। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बहाव तेज होने के कारण दिक्कत आ रही है, लेकिन प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें