फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, परिजनों में कोहराम, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटीं

Thu, 26 Feb 2026 07:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

घटना अजीतमल कोतवाली के गांव सबलपुर के नगला टीका की है। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें किशोरों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
नदी में किशोरों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटसू कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर के मजरा नगला टीका में बृहस्पतिवार को नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में लापता हो गए। देर शाम तक गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। हादसे के बाद से परिजन में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगला टीका निवासी भुवनेश का बेटा हिमांशु (13) और रिश्ते में भाई औरैया निवासी नितिन (15) पुत्र राकेश दोपहर में घर से बिना बताए निकल गए। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे दोनों के कपड़े रखे मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका से परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर का पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया था। हिमांशु के बाबा पूरन सिंह खेत में दवा डालने गए थे और पिता भी घर से बाहर थे। हिमांशु की मां रानी और बहन अंजली घर पर थीं, तभी दोनों किशोर चुपके से नदी की ओर निकल गए। परिजन ने बताया कि दोनों दो दिन से नहाने की जिद कर रहे थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें मना किया जा रहा था। नितिन से 22 फरवरी को ही अपनी रिश्तेदारी में नगला टीका आया था। घटना की सूचना मिलते ही नितिन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम निखिल राजपूत, सीओ मनोज गंगवार, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। नदी की लहरों में दोनों किशोरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बहाव बाधा बनता रहा। कोतवाली ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि टीम दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें