फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगी बहनें झुलसी, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Fri, 03 Jul 2026 12:21 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। कई बार सूचना देने के बाद भी लाइन नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
झज्जे के बगल से निकली एचटी बिजली लाइन को दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार शाम दो सगी बहनें छत के छज्जे के पास खेल रही थी। तभी दोनों बहनें छज्जा के ऊपर से निकली हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई। लाइन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन ने किसी तरह से विद्युत लाइन से दोनों को हटाया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। दोनों बहनों को जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर गौरी (8) की उपचार के दौरान मौत हो गई। भितरा गांव निवासी अनाया (ढाई साल) व गौरी (8) पुत्री सुशील कुमार बुधवार की शाम छत के छज्जे के पास खेल रही थीं। तभी वह छज्जे के ऊपर से निकली हाईटेंशन की चपेट में आ गई। जिससे दोनों बहने गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों की हालत नाजुक है जिन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती था।

बृहस्पतिवार को गौरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन गौरी के शव को लेकर गांव लौट रहे हैं। जबकि अनाया का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हाईटेंशन लाइन पर प्लास्टिक की रबड़ होती तो यह हादसा नहीं होता। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर गांव में प्लास्टिक की लाइन पड़ी हुई है।

घटना की जानकारी विद्युत कर्मियों को भी दी गई थी लेकिन कोई भी कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। प्रधान रामकिशोर तिवारी ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई को लिखित सूचना देकर हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की जा चुकी है मगर आज तक लाइन को नहीं हटाया गया।

 
विज्ञापन

बच्चियों के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की जानकारी है। विभाग की ओर से जो भी मदद संभव होगी, वह मुहैया कराई जाएगी। साथ ही वहां पर संबंधित अधिकारी को भेजकर निरीक्षण कराते हुए जो भी संभव होगा प्रयास किया जाएगा। अपील की ऐसे स्थानों से बच्चों एवं स्वयं को दूर भी रखें जिससे कि कोई जनहानि न हो। - सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें