एसडीओ संतोष कुमार से बात करते ग्राम प्रधान रामकिशोर तिवारी
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार की शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छत पर खेल रहीं दो मासूम गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया था। दुर्भाग्यवश अस्पताल में आठ वर्षीय मासूम गौरी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी ढाई साल की छोटी बहन अनाया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
डॉक्टर ने अनाया को भी घर वापस भेज दिया है। गौरी की मौत के बाद भितरा गांव में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव में हाईटेंशन लाइन हटाने, एलटी लाइन बिछाने और उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।