फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रात के सन्नाटे में गूंजी गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली…दो फरार

Wed, 14 Jan 2026 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दिबियापुर पुलिस ने मंगलवार रात तीन बजे मुठभेड़ के बाद शिवम और हर्ष नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवम घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे बरामद किए हैं और फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी औरैया अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार रात तीन बजे क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइकों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन

फरार साथियों की तलाश जारी
घायल बदमाश की पहचान फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है। उसके साथी की पहचान कानपुर के पनकी निवासी हर्ष के तौर पर की गई है। पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। हालांकि, उनके दो अन्य साथी दूसरी बाइक से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें