फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: विद्युत पोल से टकराने के बाद खेत में पलटा ट्रक, मची अफरा-तफरी

Fri, 09 Jan 2026 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
खेत में पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोलों में जोरदार टक्कर मार दी। पोल तोड़ते हुए ट्रक कुछ दूरी पर जाकर खेत में पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला तो वह ट्रक छोड़कर भाग गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम पैंतुआ निवासी बबलू शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे डाक पार्सल से भरा ट्रक लेकर अपने गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो बिजली के पोलों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों पोल टूट गए और ट्रक अनियंत्रित होकर गांव से पहले खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बबलू को ट्रक से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वह ट्रक को छोड़कर गांव की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के कांस्टेबल विकास कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें