फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: जेसीज चौराहे पर ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत

Mon, 23 Feb 2026 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया में शहर के सबसे व्यस्त जेसीज चौराहे पर रविवार रात बेकाबू ट्रक ने सड़क पार कर रहे ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद परिजन में कोहराम गया।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जैसे ही शिनाख्त ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार के रूप में हुई, उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक तेज गति में था और चौराहे पर मुड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें