फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: नहर नहाने गईं तीन बहने तेज बहाव में बहीं, दो को बचाया गया एक लापता

Sat, 05 Sep 2020 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
किशोरी की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया जिले के बेला थाना अंतर्गत राम गंगा कमांड पश्चिमी नहर शाखा के ग्राम कुर्सी स्थित नहर पुल के पास तीन किशोरियां नहाते समय दो डूबने लगीं। इस पर तीसरी ने एक को बचा लिया। एक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ग्रामीण जाल डालकर ढूंढने का प्रयास कर रहे। गोताखोरों के न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम कुर्सी निवासी जगपाल के पिता बालकराम पाल का आज नौबार संस्कार था। गांव के बाहर नहर पुल के पास जगपाल के परिजन बाल बनवाने के बाद घर चले गए थे।

परिवार की महिलाएं घाट पर मृत आत्मा को जल देने के लिए आई थी। उसी दौरान गांव निवासी रतनेश पाल की पुत्री ज्योति(17), राखी(15) व जगपाल की पुत्री शिवानी (14) नहर के किनारे नहाने लगी।
विज्ञापन


बहाव अधिक होने के कारण राखी व शिवानी डूबने लगीं। ज्योति ने हिम्मत दिखाकर शिवानी को किनारे खींच लिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर  ग्रामीण पहुंचे और ज्योति व शिवानी को बाहर निकाला, लेकिन तेज बहाव के चलते राखी का पता नहीं चल सका।

ग्रामीणों ने नहर में कूदकर लगभग तीन घंटे तक किशोरी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पूर्वा सुजान चौकी इंचार्ज नीरज त्रिपाठी व एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिसकर्मी तमाशबीन ही बने रहे। ग्रामीण जाल डालकर किशोरी की तलाश में लगे हैं। चार घंटे तक लापता किशोरी की जानकारी न होने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें