एक साथ तीन अजगर निकलने से ग्रामीण सहमे
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में सदर कोतवाली के गांव बमुरीपुर में रविवार दोपहर डेढ़ बजे एक साथ तीन अजगर निकले। नजर पड़ने पर अलाव ताप रहे ग्रामीण चिल्लाते हुए भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों की भीड़ अजगरों को देखने के लिए लग गई। करीब आठ से 10 फुट लंबे अजगरों के एक साथ निकलने से ग्रामीण सहम गए। जानकारी पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को हटाते हुए अजगरों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। डिप्टी रेंजर दिनेश चंद्र ने बताया कि अजगरों को पकड़ कर जंगल में छुड़वा दिया गया है।