फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी बनकर रहने से मना किया तो पति को मारने की दी धमकी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 24 Jun 2023 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने दबंग के खिलाफ पत्नी बनकर न रहने पर पति को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने दबंग पर एक माह पहले पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके गांव निवासी दबंग गिरेंद्र आए दिन उस पर अश्लील शब्दों से फब्तियां कसता है। मौका पाकर घर के अंदर जबरन घुसकर छेड़खानी करता है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग उस पर पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाता है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पति को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक माह पहले पति के न रहने पर आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप लगाया कि तबसे फोन पर गालीगलौज कर धमकियां दे रहा है। बताया कि जब उसके पति ने दबंग के घर जाकर उसकी मां बटन से शिकायत की तो मां-बेटे दोनों गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद मां-बेटे के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने व गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें