फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रेलवे ट्रैक पर मिला बिना सिर के युवक का क्षत-विक्षत शव, काफी दूर तक शव के चीथड़े मिले

Sat, 24 Jun 2023 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

औरैया जिले में दिबियापुर के कंचौसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में डाउन रेल ट्रैक पर शनिवार तड़के एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक का सिर नहीं था। हादसे की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने छानबीन कर शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस चिचौली में रखवाया गया है। रेलवे पुलिस युवक के किसी ट्रेन से गिरने का अनुमान लगा रही है।

विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी जय किशोर गौतम के अनुसार शनिवार सुबह लगभग सात बजे उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का क्षत विक्षत शव कंचौसी रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव के चीथड़े काफी दूर तक बिखरे मिले। इन सभी को इकट्ठा करफोटो ग्राफी कराई गई है। शव का गर्दन से ऊपर बुरी तरह क्षतिविक्षत था और सिर नहीं था। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं मिला।

विज्ञापन

बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शिनाख्त का प्रयास किया,लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया किसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें