फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: फोन पर बात करने से मना किया तो पति पर फेंकी चाय, गरम बर्तन से पीटा

Thu, 21 Aug 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

पत्नी ने मामूली बात पर पति की पिटाई कर दी। मामला अजीतमल के सिद्धार्थनगर का है। सास के आने पर पत्नी बच्चों संग मायके चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को मोबाइल फोन पर बात करने से मना करना पति पर महंगा पड़ गया। नाराज पत्नी ने पति पर पहले चाय फेंक दी। बाद में गरम बर्तन से उसकी पिटाई कर दी। यह मामला 16 अगस्त है। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी इकलाख ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की सुबह परिवार के साथ घर पर था। उसने पत्नी गुलफसा को चाय बनाने के लिए कहा। इस दौरान पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। दोबारा चाय के लिए कहने पर गुस्साई पत्नी रसोई से गर्म चाय लाई और उस पर फेंक दी। इसके बाद चाय बनाने वाले बर्तन से उस पर हमला कर दिया। इससे उसका चेहरा, गर्दन व छाती जल गई।

इकलाख ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाने पर उसकी मां सिराजन बेगम वहां पहुंचीं। तभी पत्नी बच्चों के साथ आई और गाली-गलौज करते हुए घर से चली गई। इकलाख ने पत्नी के मायके में शिकायत की। आरोप है कि पत्नी के भाई रिजवान, इमरान व रिहान फोन पर धमकी देने लगे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें