फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सोशल मीडिया पर गैस संकट की अफवाह फैलाना पड़ा भारी; युवती की भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस सख्त, जांच के आदेश

Fri, 13 Mar 2026 03:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलाने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतचवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर सहित क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कथित कमी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर भड़काऊ पोस्ट साझा कर लोगों को गैस संकट की अफवाह के जरिए उकसाने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो और पोस्ट के बाद क्षेत्र में अनावश्यक चर्चा का माहौल बन गया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

हालांकि प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों ने इस तरह की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पोस्ट भ्रामक है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन





जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

वहीं प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में गैस आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और यदि किसी द्वारा जानबूझकर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि वायरल वीडियो प्रकरण में चौकी प्रभारी अनंतराम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें