फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: तेज रफ्तार कार ऑटो में टक्कर मारने के बाद खड्ड में जा घुसी, आठ घायल

Tue, 10 Mar 2026 05:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
खड्ड में जा घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेला बिधूना मार्ग स्थित गायत्री भट्टा के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बेला की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आरहे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया और कार दूसरी लेन पारकर खड्ड में जा घुसी। ऑटो में चालक समेत करीब नौ लोग सवार थे। जिसमें दो गंभीर और छह मामूली घायल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

रहागीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस, दो एम्बुलेंस व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बेला भिजवाया। वहीं खड्ड में घुसी कार से कार चालक को निकालकर थाना भेज दिया। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस में क्षतिग्रस्त वाहनों को बुलडोजर की मदद से थाने में खड़ा कराया। बेला निवासी अफसर अली (58) पुत्र गुलशेर अली व उसकी पत्नी नाजरा (55), जनपद व थाना मैनपुरी मोहल्ला मोतीनगर निवासी दीपा (20) पत्नी रोहित, दीपा (26) पत्नी शैलेन्द्र निवासी महू,  प्रियंका देवी (24) पत्नी राजीव कुमार, बेटी नित्या (2) व बेटा प्रतीक (9), रीना देवी( 30) पत्नी श्याम सिंह निवासीगण लक्षीराम पुर्वा का सीएचसी बेला में सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार व डॉ चंद्रशेखर, फार्मसिस्ट विक्रम सिंह, समेत अन्य कर्मियों ने इलाज किया। अफसर अली व उसकी पत्नी नजारा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जनपद कन्नौज स्थित डॉ रामजी अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं की सभी घायलों की स्थिति समान्य है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें