कुदरकोट कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जय मां अलोपा देवी ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार दोपहर टप्पेबाजी की घटना सामने आई। दुकानदार समीर कानपुर अपने कुछ व्यक्तिगत काम से गया था दुकान पर उसका छोटा भाई मौजूद शिवम वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा के अनुसार, दोपहर करीब 2:10 बजे एक व्यक्ति दुकान पर सामान देखने पहुंचा। उसने बाली और ताबीज दिखाने को कहा और इसके एवज में 1790 रुपये भी दिए।
शिवम के मुताबिक, ग्राहक को सामान दिखाने के दौरान उसने मौका पाकर तिजोरी से छह सोने की अंगूठियां निकालकर जेब में रख लीं। इसके बाद बाली और ताबीज दुकान पर ही छोड़कर 1790 रुपये देकर वहां से चला गया। ग्राहक के जाने के बाद जब सामान को व्यवस्थित किया गया तो छह सोने की अंगूठियां गायब मिलीं। घटना की जानकारी होते ही बाजार में चर्चा फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान पर जांच-पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और घटना की जांच में जुटी है। मौके पर पहुंचे कुदरकोट थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी जांच पड़ताल में लगे।