फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी की मौत के बाद पति कहता था- साथ मर न सके तो शांति हवन एक साथ होगा, फिर उठाया खौफनाक कदम

Wed, 31 Jul 2024 07:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पत्नी की बीमारी से मौत के छह दिन बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
शैलेंद्र शाक्य की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर में पत्नी की बीमारी से मौत हो जाने के छह दिन बाद मंगलवार को पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिधूना प्राइवेट अस्पताल ले गए। कुछ राहत मिलने पर घर ले आए। जहां उसने दोबारा से देर रात जहर खा लिया। इससे युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव शंकरपुर निवासी शैलेंद्र शाक्य (30) ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब छह दिन पहले 25 जुलाई को उसकी पत्नी ज्योति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पत्नी ज्योति की मौत के बाद पति शैलेंद्र काफी गुमसुम रहता था। वह अपने ही परिजनों से कहने लगा था कि साथ मर न सके तो दोनोंं का शांति हवन एक साथ जरूर होगा। शुक्रवार को पत्नी का शांति हवन होना था। इसी दौरान मंगलवार दोपहर को शैलेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजन उसे लेकर बिधूना में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे वापस घर ले आए। इसी दौरान शैलेंद्र ने मंगलवार देर रात दोबारा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद शैलेंद्र की मौत हो गई। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर परिजनों ने शैलेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र वाहन चालक था। इससे अपने परिवार का भरण पोषण करता था। तीन छोटी बेटियां हैं। इनमें एक बेटी छह माह की है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें