फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ‘हिलता हुआ ढांचा और बिना बाउंड्री का रास्ता’, अनेशों पुल दे रहा हादसों को दावत, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 20 Aug 2026 11:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर पर बना अनेशों पुल पिछले 15 वर्षों से मरम्मत के अभाव में अत्यंत जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा बाउंड्री न होने के कारण अब तक कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमें एक ग्रामीण की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
जर्जर अनेशों पुल, औरैया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर पर अनेशों गांव के पास बना पुल करीब 15 साल से मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नीचे से हिलता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल के दोनों ओर बाउंड्री न होने के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन

पशुओं के नहर में गिरकर मरने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष जलालपुर गांव का एक ग्रामीण साइकिल समेत पुल से नीचे नहर में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। करीब छह महीने पहले दो स्कूली छात्राएं भी साइकिल समेत नहर में गिर गई थीं।

Trending Videos

http://



कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है पुल

हालांकि, मौके पर मौजूद तैराक ग्रामीणों की सूझबूझ से दोनों छात्राओं को सुरक्षित बचा लिया गया था।  ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पर सुरक्षा बाउंड्री होती, तो ऐसे हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता था। यह पुल अनेशों, जमालपुर, कुंवरपुर, लिधौरा, डभारी, पालनगर समेत कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन

मरम्मत कराने और बाउंड्री लगवाने की मांग
इस पुल से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण के बाद करीब 15 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसकी अब तक कोई बड़ी मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से पुल का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर हिस्से की मरम्मत कराने और दोनों ओर मजबूत सुरक्षा बाउंड्री लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें