फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: संदिग्ध हालात में गेल के अंदर आवास में सीनियर मैनेजर का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के स्थित गेल इंडिया लिमिटेड परिसर सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात सीनियर मैनेजर का संदिग्ध हालात उसके आवास में पड़ा मिला। छानबीन के बाद पुलिस शव को सीएचसी ले गई। शरीर फफोले व चीभ बाहर निकली। पुलिस की सूचना के बाद परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए। हत्या या आत्महत्या है, यह पुलिस की जांच अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका। 
विज्ञापन


मृतक अधिकारी की पहचान बाजापु रेड्डी रेनाटी पुत्र नागे रेड्डी पुत्र नागे रेड्डी (52) के रूप में हुई है, जो गेल इंडिया लिमिटेड में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रूप से अनंतपुर, आंध्र प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनके आवास से कोई हलचल नहीं हो रही थी। जब आसपास के लोगों को बदबू का अहसास हुआ, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एनटीपीसी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख वह सन्न हे गए।
 
विज्ञापन

सीनियर मैनेजर का शव बेड पर पड़ा था। उनका मोबाइल फोन उनके पास पड़ा था। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया।  जांच के बाद शव को सीएचसी ले जाया गया। वहां से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। हत्या या आत्महत्या की जांच में फिलहाल पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना परिजन को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें