Road Accident in Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौट रहा था। इस हादसे में एक छात्र और ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, अन्य छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
औरैया जिले में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को लेकर दिबियापुर से औरैया आ रहे ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कक्षा नौ के छात्र अमन वर्मा (14), पुत्र रामशंकर निवासी आवास विकास कालोनी औरैया, ऑटो चालक आशीष उर्फ टिंकू (30) पुत्र राधारमण निवासी सभदिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, ऑटो में सवार छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एडीएम महेंद्रपाल चिचौली जिला अस्पताल पहुंचे। सभी घायल छात्रों को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।