फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस कार्यालय में चिल्लाने पर दंपती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में पुलिस कार्यालय में चिल्लाने पर दंपती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
दिबियापुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिबियापुर में दुर्गानगर निवासी दंपति अपने ऊपर लिखाए गए मुकदमे में गलत नामजदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में तेज तेज चिल्लाने लगे। वाचक निरीक्षक पुलिस अधीक्षक ने दिबियापुर थाने में आरोपी दंपती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वाचक निरीक्षक पुलिस अधीक्षक जीवाराम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी अनिल व उनकी पत्नी रुचि के खिलाफ कुछ दिन पहले एक मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। इसको लेकर 20 मई को दंपति ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। वहां जोर-जोर से चिल्लाते हुए मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाने लगे। यहां मौजूद जीवाराम व महिला पुलिस कर्मी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने।प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें