फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: इंजन फेल होने पर एक घंटे खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस, परेशान हुए यात्री

Tue, 28 Jun 2022 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले में इंजन फेल होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस कंचौसी स्टेशन पर खड़ी हो गई। करीब एक घंटे बाद इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
कंचौसी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हावड़ा रूट पर नई दिल्ली जा रही कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार सुबह औरैया जिले के कंचौसी में फेल हो गया। ट्रेन को एक घंटे बाद इंजन बदलकर रवाना किया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।  
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक तकनीकी टीम ने इंजन को सही करने का प्रयास किया, असफल रहने पर इंजन बदलकर ट्रेन को नई दिल्ली की ओर रवाना किया। इस बीच पीछे से आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, वाराणसी जोधपुर एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। 

यात्री भी परेशान रहे। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि इंजन फेल होने की जानकारी पर आरपीएफ के साथ तकनीकी टीम मौके पर गई थी। मालगाड़ी का इंजन लगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें