औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका राम दुलारी (75) पत्नी मान सिंह कुशवाहा घर में अकेली रहती थीं। उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी हे और उनका इकलौता पुत्र मदन मोहन चार माह पूर्व हृदयाघात से निधन हो चुका था। एक विकलांग पुत्री है, जो अपनी ससुराल में रहती है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक जब राम दुलारी का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसी कल्लू ने दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला और मुंह को बुरी तरह नोचा हुआ था। इसके बाद कल्लू ने दरवाजा खोलकर गांव वालों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बजरंगी पाल द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।