औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के मंडी रोड पर हुए सनसनीखेज अरविंद हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है।
एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू निवासी बर्रुकुलासर की तिर्वा-बेला रोड पर बैग बनाने की दुकान है। करीब एक वर्ष पहले अरविंद की पत्नी प्रिया वहां बैग बनवाने गई थी, जहां से दोनों के बीच जान-पहचान और फिर प्रेम संबंध हो गए। प्रिया अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ रहना चाहती थी, जिसका अरविंद लगातार विरोध कर रहा था। इसी विरोध के चलते दोनों ने अरविंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।