फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Murder: ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या; सड़क किनारे मिला शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Thu, 25 Dec 2025 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में लापता ई-रिक्शा चालक पिंटू राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और पुलिस रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव सौथरा मार्ग किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सहार थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी पिंटू राजपूत (30) ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार को वह घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को सौथरा मार्ग से निकल रहे लोगों ने उसका शव सड़क किनारे देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

जानकारी पर सहायल, सहार सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच के अनुसार चालक की गोली मारकर हत्या की गई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos
विज्ञापन

सड़क जाम करने की कोशिश
ई-रिक्शा चालक पिंटू राजपूत की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने बेला-दिबियापुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें