फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां ने इकलौते बेटे संग जहर खाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस तो इस हाल में मिली लाशें

Sat, 06 Jun 2020 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के रुरुकला गांव में शुक्रवार की शाम मां ने अपने इकलौते अविवाहित बेटे के साथ जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। गांव रुरुकला निवासी 70 वर्षीय किशोरी पत्नी स्व. रमेश चंद्र ने अपने इकलौते अविवाहित बेटे अवध किशोर (35) के साथ शुक्रवार की शाम अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन

2 of 5
बेटे का शव तख्त पर और मां का जमीन पर मिला - फोटो : amar ujala
काफी देर तक घर से किसी को बाहर न आते देख पास पड़ोस के लोग जब उनके घर पहुंचे तो किशोरी देवी जमीन पर पड़ी थीं। अवध घर में पड़े तख्त पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। इस पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
पड़ोसी ने बताई वजह - फोटो : amar ujala
उनके पास राशन कार्ड भी नहीं था। अवध के पिता अछल्दा स्थित देहाती इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी लगभग 15 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी पत्नी किशोरी देवी को दस हजार रुपये पेंशन मिलती थी। उसी से परिवार का खर्चा चलता था।

 

4 of 5
माैके की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
परिवार में इन लोगों के अलावा अवध की दिव्यांग बुआ रामजती (95) हैं। गांव वालों ने बताया कि अवध ने एक साल पहले थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर्वा में बलकट पर खेती ली थी। इसमें उसे नुकसान हो गया था। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी न होने और नुकसान हो जाने से वह परेशान रहते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
पिछले महीने मकान 2.75 लाख रुपये में बेचा था। अवध को नशे का भी आदी बताया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिधूना विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें