फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मानसिक बीमार वृद्धा ने दी जान, रसोई में फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- पहले भी कर चुकी थीं प्रयास

Sat, 27 Jun 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार वृद्धा ने फंदे से लटककर जान दे दी। वृद्धा पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के मुढ़ी हुलासराय में शनिवार सुबह मानसिक विक्षिप्त वृद्धा का शव रसोई घर में लगी बल्ली में रस्सी के फंदे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। मुढ़ी हुलासराय निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसके भाई अवध, भूपेंद्र व अजय दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

वह गांव में मां रेवावती (70) पत्नी स्व. रामदास शर्मा के साथ रहकर मजदूरी करता था। पिता की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थीं। वह अक्सर आत्महत्या करने की बात कहती रहती थीं। कई बार उन्होंने नहर में कूदकर जान देने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनको बचा लिया था। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह दूसरे मकान में सोने के लिए आ गया था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मां पुराने घर में सो रही थीं। शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचा, तो उसे मां का शव रसोई घर में लगी बल्ली में रस्सी के फंदे पर मिला। शोर मचाने पर मौके पर पड़ोसी भी जुट गए। सूचना पर एसआई शिव प्रसाद ने घटना स्थल पर छानबीन कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि परिजन की अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें