फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सदर बाजार में गिरा विशालकाय पेड़, 11 हजार वोल्ट की लाइन हुई ध्वस्त, रास्ता बंद होने से आवागमन भी ठप

Thu, 04 Jun 2026 10:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर बाजार में सुबह एक विशाल पेड़ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गया। समय रहते लाइन कट जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। पेड़ के कारण यातायात ठप है और वन विभाग के देरी से पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सदर बाजार में गिरा विशालकाय पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शहर के सदर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक से धाराशाई हो गया, जिससे बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई। पेड़ के गिरने से बाजार के दोनों और का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान बाजार में चहल पहल नहीं थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने बताया कि सुबह करीब छह बजे बाजार के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन

बताया कि विद्युत केबल में आग लग गई है। इस पर उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को फोन कर तुरंत लाइन को बंद कराया। बताया जैसे ही लाइन बंद हुई उसी दौरान अचानक से एक विशालकाय पेड़ 11,000 लाइन के ऊपर जा गिरा। इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि यदि चंद सेकंड पहले यदि पेड़ गिरता, तो एक बड़ा हादसा होने की संभावना थी और व्यापारियों को काफी क्षति भी पहुंच सकती थी।

विज्ञापन

http://




बाजार का आवागमन पूरी तरह से बाधित है

पेड़ गिरने की सूचना पर नगर पालिका की सफाई निरीक्षक आशीष पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ को हटाए जाने के लिए प्रयास किया। मगर बात नहीं बनी। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया यह संबंध की सूचना उनके द्वारा वन विभाग की टीम को भी दी गई थी, मगर दो घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां पर नहीं पहुंचा था। बताया कि पेड़ गिरने से सदर बाजार का आवागमन पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें