फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बेकरी में लगी भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल ने पाया काबू

Sun, 01 Mar 2026 10:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल के गांधी नगर में मां वैष्णो बेकरी में लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने समय रहते आग बुझाकर आसपास के मकानों को बड़ी तबाही से बचा लिया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गांधी नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान में संचालित मां वैष्णो बेकरी में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक प्रतिष्ठान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि मुहल्ला आर्य नगर निवासी सौरभ व मोहित गुप्ता का बेकरी प्रतिष्ठान गांधी नगर में स्थित है। देर रात पड़ोसी शिवगोविंद सेंगर के परिजनों ने पटाखों जैसी आवाजें सुनीं। बाहर निकलकर देखा, तो मकान से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और संचालकों को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका
इसके बाद शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही, अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के एसआई देवेश तिवारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और लगातार पानी डालकर आग बुझाने का अभियान चलाया। दमकल वाहन को कई बार पानी भरकर लाया गया और पीछे की खिड़की तोड़कर और पड़ोसी मकान की छत पर चढ़कर आग बुझाई गई। करीब सुबह साढ़े तीन बजे लगी आग पर लगभग दो घंटे बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

15 से 20 लाख रुपये का नुकसान
लोगों के अनुसार आग के दौरान अंदर रखी स्प्रे बोतल, एयर प्रूफ काउंटर और डीप फ्रीजर के कारण पटाखों जैसी आवाजें आती रहीं। प्रतिष्ठान मालिक सौरभ पोरवाल ने बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग में पूरा सामान जल गया, लगभग 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें