फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान के साथ 12 बकरियां झुलसीं, दो की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने पाया काबू

Fri, 09 Oct 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कुदरकोट कस्बे में शुक्रवार सुबह एक रिहाइशी मकान में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। हादसे में घर में बंधी 12 बकरियां बुरी तरह झुलस गईं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
auraiya fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के कुदरकोट कस्बे में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में बंधी 12 बकरियां झुलस गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन




कस्बा निवासी दीपू प्रजापति ने बताया कि उनकी मां मंजू देवी पुराने घर में रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह खेत पर गई थीं। इसी दौरान घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में बंधी बकरियां आग की चपेट में आकर झुलस गईं और घरेलू सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. नीलेश कुमार ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर झुलसी हुई बकरियों का उपचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें