कान, नाक व मुंह से खून भी निकला हुआ था
मृतक का एक बेटा प्रियांशु (16) व बेटी प्रियांशी (12) हैं। मां राजेशवरी बगल वाले मकान में सो रही थी। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। मृतक के घर के बाहर खम्बे पर चपके एक पर्चे में लिखा था कि दारू पीकर गाली देते हैं…न पैसा दिया, न ब्याज। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर थाना बिधूना, सहायल, सहार, महिला थाना व पुलिस लाइन की फ़ोर्स मौजूद है। मृतक के माथे पर गंभीर चोट लगी हुई थी। उसके कान, नाक व मुंह से खून भी निकला हुआ था।
क्षेत्राधिकारी बोले- मामला संदिग्ध है
घर में सबसे पहले बरामदा बना हुआ है। उसके बाद के कमरे में पत्नी प्रिया दोनों बच्चों के साथ सोई थी। उसके बाद के कमरे में मृतक अरविंद सोया था। उसके बाद आंगन बना हुआ है, जिसमें एक छोटी दीवार बनी हुईं है। उसमें दीवार के ऊपर के रदे की चार ईंट घर के बाहर खाली पड़ी जगह पर पड़ी हुईं है। वहां पानी होने के कारण कोई निकलता नहीं है। किसी के जाने के पैरों के निसान बने हुए है। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया है कि मामला संदिग्ध है। हर पहलू की जांच की जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।