परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अलका के भाई आशीष पुत्र बलवंत सिंह राजपूत ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। आशीष का आरोप है कि बहन की शादी सात साल पहले हुई थी। उसने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। भाई ने बताया कि बहन ने खुदकुशी नहीं की, उसे जहर देकर मारा गया है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।