सड़क से महज आठ फीट की ऊंचाई पर झूल रही एलटी लाइन
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में उपकेंद्र बेला क्षेत्र के गांव तिरकों में एलटी विद्युत लाइन सड़क से महज करीब आठ फीट की ऊंचाई पर होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कम ऊंचाई पर झूल रही विद्युत लाइन के कारण गांव में बड़े वाहनों के आवागमन में समस्या होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक खेती के लिए उपयोग होने वाली मशीनों और अन्य बड़े वाहनों को निकालने में भी परेशानी होती है। स्कूली वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहनों को निकालने के लिए विद्युत विभाग से आपूर्ति बंद करानी पड़ती है।