फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दुल्हन: संपत्ति देख पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कर मरवा दिया, प्रेमी-प्रेमिका-शूटर को भेजा जेल

Wed, 26 Mar 2025 06:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: प्रगति ने अपनी घिनौनी हरकत छिपाने के लिए परिजनों पर बिना उसकी मर्जी के शादी करवाने के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप मढ़ दिया। जबकि प्रगति के भाई आलोक का कहना है कि परिजनों ने प्रगति की शादी उसकी ही मर्जी से करवाई थी। उसे प्रगति और अनुराग के बीच संबंध होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
औरैया की कातिल दुल्हन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में हाइड्रा चालक कारोबारी दिलीप की हत्या से उसके परिजन सदमे में हैं। उनका कहना है कि जिस प्रगति को वह बहू के रूप में खुशी-खुशी अपने घर लाए थे, वहीं प्रगति अपने प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी बिताने के लिए उनके बेटे की हत्या करवा देगी, ये सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

परिवार में चर्चा है कि प्रेमी अनुराग से शादी करने और ऐश से जीवन बिताने के लिए ही प्रगति ने दिलीप को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी की, फिर शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या करवा दी। हालांकि अब प्रेमी-प्रेमिका और शूटर जेल पहुंच गए। वहीं, मामले में प्रगति के परिजनों ने फांसी की मांग की है।

संपत्ति के लालच में दिलीप पर डोरे डालने शुरू किए
मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी संदीप यादव की शादी फफूंद के सियापुर निवासी ठेकेदार हरगोविंद यादव की बड़ी बेटी पारुल के साथ 2019 में हुई थी। संदीप के परिवार की गिनती धनाढ्य लोगों में होने की जानकारी होने पर उसकी साली प्रगति की नीयत बिगड़ गई। बड़ी संपत्ति के लालच और प्रेमी अनुराग से शादी करने के इरादे से उसने जीजा संदीप के छोटे भाई दिलीप पर डोरे डालने शुरू किए।

प्रेमी के साथ जिंदगी के सपने बुन रही थी प्रगति
उसने दिबियापुर के सेहुद स्थित उसके किराए के मकान से लेकर मैनपुरी तक आना-जाना शुरू कर दिया। तीन साल में उसने दिलीप को प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी, लेकिन मन ही मन वह प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी के सपने बुन रही थी।

घरवालों को भी प्रेम प्रसंग की जानकारी थी
उधर, दिलीप व प्रगति ने जब शादी की इच्छा जाहिर की, तो परिजनों ने विरोध भी जताया। माना जा रहा है कि कहीं न कहीं घरवालों को भी प्रगति के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इससे प्रगति की बड़ी बहन पारुल व जीजा संदीप भी इस शादी के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद में दोनों की जिद पर पांच मार्च को दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में उनका विवाह करा दिया गया।

सुपारी के रुपयों के लेनदेन में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
उधर, शादी के 15 दिन बाद प्रगति के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी, तभी उसने पति दिलीप को किनारे करने की साजिश रच डाली। उसने प्रेमी अनुराग के जरिए शूटर बुक किए और 19 मार्च को दिलीप पर हमला करवा दिया था। 21 मार्च को दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। 24 मार्च को सुपारी के रुपयों के लेनदेन में प्रगति, अनुराग व शूटर आलोक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

अवैध संबंध के बारे में गिरफ्तारी होने के बाद पता चला
प्रगति ने अपनी घिनौनी हरकत छिपाने के लिए परिजनों पर बिना उसकी मर्जी के शादी करवाने के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप मढ़ दिया। जबकि प्रगति के भाई आलोक का कहना है कि परिजनों ने प्रगति की शादी उसकी ही मर्जी से करवाई थी। उसे प्रगति और अनुराग के बीच संबंध होने की जानकारी नहीं थी। दोनों के अवैध संबंध के बारे में प्रगति के गिरफ्तार होने के बाद पता चला।

शादी के पहले से ही प्रगति व अनुराग का प्रेम प्रसंग था। शादी से पहले अनुराग से प्रगति ने दिलीप के पास अधिक संपत्ति होने का जिक्र किया था। इस संपत्ति से प्रेमी-प्रेमिका ऐश से जीवन जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शादी के बाद दिलीप को रास्ते से हटाने की रणनीति बनाई थी। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  -अभिजित आर शंकर, एसपी

ये था पूरा मामला
फफूंद थाना क्षेत्र के खेत में 19 मार्च को खून से लथपथ मिले हाइड्रा चालक की मौत की साजिश उसकी नई नवेली पत्नी ने ही रची थी। परिजनों की पसंद से करवाई गई शादी से खफा महिला ने शादी के 15वें दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों को सुपारी दी थी। सुपारी शादी के दौरान मुंह दिखाई में मिले रुपयों से दी गई थी।

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पति
सुपारी के बचे हुए रुपयों का लेनदेन करने के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी व एक शूटर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी हाइड्रा चालक दिलीप कुमार (24) की हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। वहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार ने दिलीप की पत्नी प्रगति को गिरफ्तार किया। महिला के अलावा मौके से उसके गांव हजियापुर फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव, अछल्दा के प्रेम नगर निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें