एक साथ जीने-मरने की कसम खाई थी
वह वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ था। दुर्लभ उर्फ श्यामू उर्फ पिंटू उसका सगा भाई है। उसके मौसेरे भाई अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज का सियापुर की प्रगति से प्रेम संबंध थे। चार्जशीट में दर्ज है कि शादी के तीन वर्ष पहले दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। प्रगति की शादी उसकी बड़ी बहन के देवर हाइड्रा मालिक दिलीप के साथ पांच मार्च 2025 को हुई थी।
फिर संपत्ति बेचकर दोनों शादी कर लेंगे
इससे अनुराग उफ बबलू परेशान रहने लगा, हालांकि अनुराग ने प्रगति की रोकने का पूरा प्रयास किया था, मगर वो उसमें कामयाब नहीं हुआ। ऐसे में शादी से पहले ही अनुराग और प्रगति ने प्लान बना लिया था कि यदि उसकी शादी दिलीप से हो जाए, तो दोनों दिलीप को मरवाकर फिंकवा देंगे। फिर विधवा से कोई शादी नहीं करेगा। दिलीप के हिस्से की संपत्ति बेचकर दोनों शादी कर लेंगे।
व्हील चेयर पर बैठे दुर्लभ व शिवम
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
मैनपुरी जनपद के निवासी दिलीप यादव दिबियापुर में हाइड्रा मशीन का कारोबारी था। उसकी पांच मार्च को सियापुर गांव निवासी प्रगति के संग शादी हुई थी। शादी के बाद 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र में पटना नहर पुल किनारे कुछ लोगों ने दिलीप पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। कई दिनों तक इलाज के दौरान उसकी सांसें उखड़ गई थीं।